Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

उत्तर प्रदेश : 22 साल की महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, पूरी तरह स्वस्थ चारों नवजात - पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में 22 साल की महिला ने 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। शुक्रवार की शाम एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई महिला को डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन के बाद एक बेटा और तीन बेटियों का जन्म कराया है। चार बच्चों के एक साथ जन्म लेने पर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नगर क्षेत्र में शुक्लाई गांव की निवासी मोहम्मद आलम की 22 वर्षीय पत्नी नूर आलम शुक्रवार शाम को पल्हरी स्थित अजंता हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। जिसको डॉक्टर अबरार ने भर्ती करा कर तीन बेटियों और एक बेटे की एक साथ डिलीवरी करवाई। डॉक्टर अबरार के अनुसार जन्म लेने वाली एक बेटी का वजन 1 किलो 100 ग्राम और बेटे व दो बेटियों का वजन 1-1 किलो है जो पूरी तरह स्वस्थ है। इनको फ़िलहाल एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड में नार्मल ऑक्सीजन पर रखा गया है। इससे पहले 29 अप्रैल 2020 को यहां सूरत गंज इलाके के कुतलुपुर गांव में अनीता गौतम ने दूसरी नार्मल डिलेवरी के दौरान 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया था।

एक साथ 4 बच्चों के जन्म देने वाली महिला ने परिवार में चार गुना खुशी बढ़ा दी। बच्चों की दादी बताती है कि बहू ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। जिनमें 3 बेटियां और एक बेटा है। दादी बताती हैं कि बेटे मोहम्मद आलम की 7 महीने पहले 21 नवंबर को शादी हुई थी। 4 नवजात बच्चों का पिता मोहम्मद आलम कुवैत में नौकरी करता है। जो पिछले वर्ष लॉकडाउन के चलते वह वापस गांव शुक्लाई आ गए और यहां महिला से शादी की थी। जहां शादी के 7 महीनें बाद उसकी गर्भवती पत्नी ने 4 बच्चों को जन्म दिया है।

शहर के छोटे से हॉस्पिटल के डाक्टर अबरार ने बताया कि अस्पताल में 4 बच्चों की एक साथ डिलीवरी करना चैलेंज था क्योंकि सोनोग्राफी में 3 बच्चे शो कर रहे थे और डिलीवरी में 4 बच्चे निकले। जिसमें 3 लड़कियां और एक लड़का है। महिला की पहली डिलीवरी था। यह केस काफ़ी मुश्किल और चैलेंज भरा था। जिसमें सहयोगी महिला डॉक्टर पंकज सिंह व डॉ योगेश सिंह के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया गया। डाक्टरों के अनुसार बच्चों की मां और चारों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!