Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंडी : 12 वीं कक्षा में टॉपर व IIT परीक्षा पास, 21 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड

News Updates Network
By -
0
मंडी: 21 साल के युवक ने सुसाइड कर लिया. 12वीं में टॉपर था और आईआईटी का एग्जाम भी पास कर लिया था. लेकिन घर में सुसाइड कर लिया. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से है. मंडी जिले के पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत भोजपुर में एक 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि देर रात परिजन घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे. जब वापस आए तो 21 वर्षीय शुभांकर ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी थी. परिजनों ने आनन-फानन में बेटे शुभांकर को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए. जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बुधवार को पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

शुभांकर के पिता सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं और माता अपने बच्चे की परवरिश के लिए नौकरी छोड़ कर घर-गृहस्थी संभाल रही थी. ऐसे में हर कोई हैरान है कि युवक ने फंदा क्यों लगाया है. शुभांकर सुंदरनगर के ही एक निजी स्कूल का 12वीं कक्षा में टॉपर रह चुका है और उसने आईआईटी की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली थी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!