Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

चम्बा : ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में एक व्यक्ति की मौत

News Updates Network
By -
0
चुवाड़ी : जिले के चुवाड़ी-जोत मार्ग पर कूट के निकट पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा एक घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है। यहां उपचार चल रहा है। कार एच.पी.38 जी-3162 भरमौर क्षेत्र से यह कांगड़ा की ओर जा रही थी। सुबह करीब 9 बजे जोत से लगभग 12 किलोमीटर आगे कूट में पहुंची तो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में खणी गांव के निवासी जमीत सिंह की मौत हो गई जबकि भरमौर के चनणी गांव का निवासी सुरजन सिंह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। इसके अलावा घायल को सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है। उधर, मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना चुवाड़ी के प्रभारी सुरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!