Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : बड़ी सफलता ! 140 ग्राम चिट्टे के साथ कार सवार दो युवक गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0


बिलासपुर : चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लखनपुर में एसआईयू टीम ने एक कार से 140 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम में शामिल मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार व मनीश कुमार ने बुधवार दोपहर के बाद नाका लगा रखा था। इस दौरान नौणी की तरफ से एक कार आई, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उक्त मात्रा में चिट्टा मिला है। बता दें कि चिट्टा ड्राइवर सीट के नीचे फुट मैट के नीचे पॉलीथीन में छुपाकर रखा गया था।

पुलिस ने चिट्टे के आरोप में कार सवार नरेश चंद (29) व रघुबीर सिंह (33) निवासी डियारा सैक्टर को गिरफ्तार किया है। यह कार चंडीगढ़ से आ रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार में चिट्टा लाया जा रहा है, जिस पर एसआईयू टीम ने  नाका लगा रखा था। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!