Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Mandi News: जिस बस में लोगों को मंजिल तक पहुंचाया, उसी बस में निकली चालक संतोष कुमार की अंतिम यात्रा

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी/सरकाघाट, 16 नवंबर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की जिस बस में चालक संतोष कुमार ने वर्षों तक लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया, उसी बस में उनकी अंतिम यात्रा भी निकली। परिवहन निगम के कर्मचारियों ने अपने साथी चालक को अनोखे और भावुक तरीके से अंतिम विदाई दी।

सरकाघाट के लुणापाणा निवासी 46 वर्षीय संतोष कुमार रामपुर बुशहर डिपो में चालक के रूप में तैनात थे। कमरे में सोते समय उनकी मौत हो गई थी। शुरुआती कारण हृदयाघात बताया जा रहा है।

संतोष कुमार निगम में पिछले 13 वर्षों से सेवाएं दे रहे थे। मौत से पहले वह दिल्ली रूट की ड्यूटी पूरी करके लौटे थे और आराम करने चले गए थे। सहकर्मियों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया। पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनके सहयोगी चालकों ने उनकी पार्थिव देह को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी ली।

फूलों से सजी बस शुक्रवार को रामपुर बुशहर से रवाना हुई और शनिवार को सरकाघाट पहुंची। बस में पार्थिव देह को देखकर गांव का माहौल गमगीन हो गया।

इस बार संतोष कुमार चालक की सीट पर नहीं थे। स्वजनों के अंतिम दर्शन के बाद सहयोगी चालक उनकी पार्थिव देह को बस में ही श्मशानघाट तक ले गए, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

परिवहन निगम के कर्मचारियों के इस भावुक कदम से परिवार को मदद मिली। साथ ही सहकर्मियों ने अपने साथी चालक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!