Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

रामपुर में खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, दो घायल, कार के कई हिस्से हुए अलग-अलग

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 16 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। रामपुर-गौरा सड़क पर बारसान मोड़ के पास एक छोटा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि वाहन खाई में गिरने के बाद कई हिस्सों में बिखर गया।

फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान का पता नहीं चल पाया है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। रामपुर थाना प्रभारी रमेश नेगी ने हादसे की सूचना मिलने की पुष्टि की है। मृतकों और घायलों से संबंधित विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!