न्यूज अपडेट्स
शिमला, 16 नवंबर। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत हिमाचल प्रदेश की 3.50 लाख पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने के मंत्रिमंडल के फैसले का प्रदेश कांग्रेस स्टेट पब्लिसिटी को-ऑर्डीनेटर एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश आर्य ने सही ठहराया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
दिनेश आर्य ने कहा कि पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने तथा 59 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की पैंशन 1050 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रतिमाह करने का निर्णय भी सराहनीय है।
दिनेश आर्य ने कहा कि किसानों और बागवानों को राहत देने के उद्देश्य से प्राकृतिक खेती से उगाए गए अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए प्रति किलोग्राम करना तथा मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सी-ग्रेड सेब का खरीद मूल्य 12 रुपए से बढ़ाकर 13 रुपए प्रति किलोग्राम करना महत्वपूर्ण निर्णय है।
