Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिक्रम ठाकुर बोले - जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 16 नवंबर। जसवां-प्रागपुर की सियासत में भाषा की मर्यादा को लेकर भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर और कांग्रेस सचिव सुरिन्दर मनकोटिया आमने-सामने आ गए हैं। पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस प्रभारी द्वारा भाजपा नेताओं के लिए कथित तौर पर ‘रंगा-बिल्ला’ और ‘भोंदू’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए। 

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि राजनीति में विचारों का विरोध होना स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत अपमान और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। वहीं, कांग्रेस सचिव सुरिन्दर मनकोटिया ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की युवा जनाक्रोश रैली के दौरान सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया गया था।

उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय बिक्रम ठाकुर और अनुराग ठाकुर को राजनीतिक मर्यादा की याद क्यों नहीं आई? मनकोटिया ने कहा कि दूसरों को शालीनता का पाठ पढ़ाने से पहले भाजपा नेताओं को अपने आचरण और बयानों पर आत्ममंथन करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां किसी भी सूरत में उचित नहीं हैं। दोनों नेताओं के बीच इस बयानबाजी से क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!