Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: पुल से खड्ड में दो नाबालिग युवतियों ने लगाई छलांग, एक युवती की मौत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 16 नवंबर। घुमारवीं शहर के सीर खड्ड पुल पर रविवार शाम करीब 6 बजे दो नाबालिग युवतियों के छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुल के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों का जमावड़ा लग गया। 

सूचना मिलते ही स्थानीय युवक, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा दोनों युवतियों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान बचाव दल ने एक युवती का शव बरामद कर लिया। मृतका स्थानीय बताई जा रही है और बरमाणा क्षेत्र में रहती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं में रखा गया है। वहीं, दूसरी युवती प्रवासी बताई जा रही है। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

रविवार रात को अंधेरा अधिक होने और खड्ड का पानी बेहद ठंडा होने के कारण बचाव अभियान रोकना पड़ा। अब सोमवार सुबह पुलिस और बचाव दल दोबारा दूसरी युवती की तलाश शुरू करेंगे। घटना के बाद देर रात तक पुल और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटी रही। दोनों युवतियों ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुल से एक स्थानीय महिला ने भी छंलाग लगाई थी ,उसके बाबजूद भी प्रशासन ने जागा और पुल पर रेलिंग नही लगाई गई।अगर पुल पर जालीदार रेलिंग होती तो शायद यह घटना न घटित होती, लोगों ने मांग की पुल पर लगभग दस फुट ऊंची रेलिंग लगाई जाएं जिससे भविष्य में दुबारा इस तरह की अप्रिय घटना न घटित हो।

उधर, एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि घुमारवीं के सीर खड्ड पुल से दो नाबालिग युवतियों ने छलांग लगाई है। इनमें से एक युवती का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी की तलाश जारी है। अंधेरा अधिक होने और पानी ठंडा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा है। सोमवार सुबह दोबारा तलाश अभियान शुरू किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!