Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Kangra News: BA की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इस हालत में मिला शव, परिजनों में पसरा मातम

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
धर्मशाला, 14 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर नाले के पास एक बीए अंतिम वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। इस दुखद घटना के बाद परिजनों ने कॉलेज की एक महिला अध्यापिका पर छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने शिकायत देकर संबंधित महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया परिजनों की शिकायत के अनुसार, छात्रा राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला में पढ़ाई कर रही थी। 

परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से छात्रा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। परिजनों के अनुसार, 13 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि शिव मंदिर रोड के पास एक छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

वहीं, पुलिस को मिले सुसाइड नोट और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट होगा कि स्टूडेंट की मौत के पीछे क्या परिस्थितियां रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!