Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

किश्तवाड़ की घटना के बाद चंबा पुलिस अलर्ट, सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी, नाकाबंदी और गश्त तेज करने के निर्देश

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 14 नवंबर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान 2 एसपीओ की मौत के बाद जिला चंबा पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। 

सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक चंबा ने सभी संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस ने सीमावर्ती थानों, पुलिस चौकियों, ओसीपी और बीसीपी प्रभारियों को नाकाबंदी एवं गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी एसपीओ को सतर्क रहते हुए आवश्यक सूचनाएं एकत्रित करने के लिए कहा गया है। 

किश्तवाड़ की घटना को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!