Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

चंबा दौरे के बाद CM सुक्खू सीधे दिल्ली रवाना, राहुल गांधी ने बुलाई मीटिंग

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 06 नवंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चम्बा दौरे के बाद सीधे नई दिल्ली रवाना  हो गए। उनका यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें फिर से तेज हो गई हैं। 

जानकारी के अनुसार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तरफ से विभिन्न राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक दल नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष रूप से भाग ले रहे हैं।

शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज
बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। इसमें चुनाव आयोग से जुड़ा विवाद भी शामिल है। इस बैठक के अलावा अलग से हिमाचल प्रदेश से जुड़े विषयों पर चर्चा की संभावना है। यदि कांग्रेस आलाकमान की तरफ से अनुमति मिली तो शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है तथा विधानसभा उपाध्यक्ष के खाली पड़े पद को भरा जा सकता है। इससे प्रदेश कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नई दिल्ली दौरे के चलते दीवाली से पहले प्रस्तावित मंत्रिमंडल बैठक टल गई है। ऐसे में अब आगामी दिनों में मंत्रिमंडल बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शीतकालीन सत्र में लाए जाने वाले संशोधनों सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!