Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बंद दुकान के बरामदे में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 06 नवंबर। इंदौरा के सूरजपुर चौक के समीप एक बंद दुकान के बरामदे में गुरूवार को करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

अज्ञात व्यक्ति पिछले 2-3 वर्षों से सूरजपुर और मोहटली क्षेत्र में घूमता था तथा भीख मांगकर अपना गुजारा करता था। स्थानीय लोग उसे 'बाबा' के नाम से जानते थे। सूचना मिलने पर उमटाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला।

पुलिस ने स्थानीय लोगों व दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी मृत्यु को लेकर कोई संदेह जाहिर नहीं किया। मौके से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। 

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव को 72 घंटे तक शवगृह में सुरक्षित रखा जाएगा। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!