Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Weather Alert: प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 20 अक्टूबर। राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर करवट लेने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 और 25 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि इसे लेकर विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 अक्तूबर को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। इसके बाद 26 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में मौसम फिर से पूरी तरह साफ होने के आसार हैं। वर्तमान में राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे दिन के समय चटख धूप खिल रही है।

इसके बावजूद सुबह और शाम की ठंड में लगातार बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आई है, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। जनजातीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लाहौल-स्पीति का ताबो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 0.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा केलांग में 0.5 और कुकुमसेरी में 0.6 डिग्री सैल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सैल्सियस रहा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!