न्यूज अपडेट्स
भरवाई (ऊना), 20 अक्टूबर। भरवाई हादसे में जान गंवाने वाले एसआई राजेश कुमार के परिवार को पुलिस विभाग और प्रशासन की ओर से कुल 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
पुलिस विभाग की ओर से 35 हजार रुपये की राशि डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने परिवार को सौंपी। वहीं प्रशासन की ओर से भरवाई के नायब तहसीलदार ने 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। हादसे में शामिल दोनों बसों की पहचान कर ली गई है।
थाना चिंतपूर्णी के एसएचओ सचित कालिया ने बताया कि हादसे के दौरान टक्कर मारने वाली एक बस प्रिंस बस सर्विस की थी, जिसका नंबर चंडीगढ़ सीरीज का था। बस का मालिक ऊना का रहने वाला बताया जा रहा है। दूसरी बस हरियाणा रोडवेज की थी।
हालांकि अभी आरोपी चालकों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने दावा किया कि मंगलवार तक आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।
पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ के अनुसार, पुलिस ने दोनों बसों के चालकों को भी ट्रेस कर लिया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
