Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

अनियंत्रित होकर दूसरे रोड पर जा गिरा वाहन, सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 23 अक्टूबर। शिवाबदार क्षेत्र में मेहनी- गांव के पास गुरूवार शाम को करीब 6 बजे एक सड़क हादसा पेश आया। मेहनी रोड पर एक वाहन (छोटा हाथी) अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 मीटर नीचे घ्राण रोड पर जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र लीलाधर निवासी गांव शिवाबदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मेहनी रोड पर वाहन (छोटा हाथी) अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 मीटर नीचे घ्राण रोड पर जा गिरा। 

हादसे के बाद पवन कुमार को घायल अवस्था में जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!