Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 13 अक्टूबर। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि मै. एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 70 पद अधिसूचित किए है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 22 अक्तूबर तथा 23 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय श्री नैना देवी जी में प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल योग्य पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते है। इच्छुक उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, ऊंचाई 168 सेंमी. तथा 55 से 95 किलोग्राम भार होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 17,500 रुपये से 24,000 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों को ईपीएफ, ईएसआईसी तथा बीमा पेंशन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश तथा चंडीगढ़ में तैनात किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक आवेदक जो इन पदों से सम्बन्धित योग्यता रखते है वह अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड एक्स-10, आधार कार्ड, 10वीं का प्रमाण पत्र, संबंधित योग्यता तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र एवं अपने बायोडाटा की प्रति सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01978-222450 व नियोक्ता के मोबाइल नम्बर 8219451492 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!