Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal News: विवाहिता ने जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट का लगाया आरोप, पति सहित 5 के खिलाफ FIR

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 25 अक्टूबर। अम्ब थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अठवां में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर कथित तौर पर मारपीट, गाली-गलौच, जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर अम्ब पुलिस ने पति सहित 5 लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी अक्तूबर, 2021 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति कथित तौर पर नशे की हालत में उसके साथ मारपीट और गाली-गलौच करता था, वहीं सास और ननद भी उसे उसकी जाति को लेकर अपमानित करती थीं। महिला का आरोप है कि उसे जाति का कहकर ताने दिए जाते थे और उसके हाथ का बना खाना खाने से भी इंकार किया जाता था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, ससुराल पक्ष ने कुछ महीने पहले उसे 4 वर्षीय बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया था। उसने आरोप लगाया कि गत दिनों उक्त लोग गांव अठवां पहुंचे और उसके मायके पक्ष के परिजनों के साथ भी झगड़ा किया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी बेटी को जबरन अपने साथ ले जाने की धमकी दी। 

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!