न्यूज अपडेट्स
शिमला, 24 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार (IAS, 2016 बैच) को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से 24 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, राहुल कुमार को HRTC शिमला के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह IAS अधिकारी शिवम प्रताप सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें इस पद के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है।
इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने बिलासपुर जिले के उपायुक्त पद पर भी बदलाव किया है। लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना (IAS, 2017 बैच) को बिलासपुर का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
वहीं, लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना के स्थान पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी को लाहौलस्पीति में उपायुक्त लगाया गया है।
प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
