Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 23 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में उस समय दहशत फैल गई, जब स्कूल जा रहे सरकारी शिक्षक पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत ब्रेही के भताल गांव का है। बताया जा रहा है कि सरकारी शिक्षक राजेश कुमार वीरवार सुबह घर से स्कूल जा रहे थे। जैसे ही वह भताल गांव के पास पहुंचे, तभी झाड़ियों में पहले से मौजूद मादा भालू ने उन पर झपट्टा मार दिया। भालू ने उन्हें नीचे गिराकर चेहरे, हाथ और पांव पर पंजों से गहरे घाव कर दिए। 

चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भागे। शोरगुल सुन भालू शिक्षक को छोड़कर जंगल की ओर निकल गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल शिक्षक को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं,  इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!