Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार; 41 मोबाइल और सात लैपटॉप जब्त

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 23 अक्टूबर। जिला कांगड़ा में कथित ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कांगड़ा पुलिस ने बीरता के समीप एक बिल्डिंग में देर रात दबिश देकर छह लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 41 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप भी जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में म्यूल बैंक खातों के इस्तेमाल के संकेत मिलने के बाद पुलिस अब पैसों के लेन-देन और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल ऑनलाइन गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। आरोप है कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों से पैसे ऐंठने की गतिविधि संचालित की जा रही थी। पुलिस ने मौके से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

म्यूल बैंक खातों की भूमिका की जांच

जांच के दौरान कुछ ऐसे बैंक खातों की भूमिका भी सामने आई है, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर पैसों के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। पुलिस अब इन खातों से हुए लेन-देन की कड़ियां जोड़ने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे और कितने लोग शामिल हैं।

अन्य संदिग्ध भी पुलिस की रडार पर

फिलहाल गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान और मामले से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई हैं। पुलिस अन्य संदिग्धों की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि कथित नेटवर्क के माध्यम से कितनी धनराशि का लेन-देन हुआ और इसके तार कहां-कहां जुड़े हैं।

एसएचओ बरियाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!