Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला में सनसनीखेज वारदात, दिन दिहाड़े आखों में मिर्ची डालकर चीन मंगलसूत्र

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 27 सितंबर। जिला के कुमारसैन क्षेत्र के अंतर्गत बारूबाग में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दिन-दिहाड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला की आंखों में मिर्ची डालकर उसका मंगलसूत्र छीन लिया। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र में इस तरह की यह ऐसी तीसरी घटना है लेकिन इन मामलों में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। जानकारी के अनुसार शनिवार को हुई इस ताजा घटना को लेकर अभी तक पुलिस में औपचारिक रूप से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त नाराजगी जताते हुए मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द इस गिरोह या अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार करे और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!