Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

चंबा में बहुचर्चित नेगी हत्याकांड, गिरफ्तार आरोपियों के साइंटिफिक टेस्ट करवा रही पुलिस

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 09 सितंबर। चंबा के बहुचर्चित नेगी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुकी है। मामले की तह तक पहुंचने और कातिलों तक शिकंजा कसने के लिए गिरफ्तार आरोपियों के साइंटिफिक टेस्ट करवाए जा रहे हैं। 

पुलिस की टीम आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और हस्ताक्षर (सिग्नेचर) वेरिफिकेशन करवा रही है, ताकि आरोपियों के बयानों और घटना से जुड़ी कड़ियों का आपस में मिलान किया जा सके।

जांच को बेहद सावधानी और वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रक्रिया के तहत एक दिन में एक आरोपी का केवल एक ही टेस्ट किया जा रहा है और उसके बाद उसे दिनभर का पूरा आराम दिया जाता है, ताकि अगले दिन निर्धारित नियमानुसार अगला टेस्ट कराया जा सके। 

डीएसपी रंजन शर्मा के अनुसार, जैसे ही सभी आरोपियों के तीनों वैज्ञानिक परीक्षण पूरे होंगे, इस हत्याकांड से जुड़े कई बड़े और अहम राज़ सामने आने की पूरी उम्मीद है। पुलिस को विश्वास है कि इन वैज्ञानिक रिपोर्टों और अन्य जुटाए गए सबूतों के आधार पर केस को एक निर्णायक दिशा मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!