Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal: CM सुक्खू और सरकार के खिलाफ बयानबाजी, आशीष शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 24 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार और विपक्षी दल भाजपा के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने के मामले में हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के चेयरमैन अजय शर्मा द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सदर पुलिस थाना में अमल में लाई गई है।

जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर भाजपा की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ एक रोष रैली और धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। इसी प्रदर्शन के दौरान सदर से विधायक आशीष शर्मा ने मंच से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला था। विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक कथित भूमि सौदे का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार से जुड़ी निजी भूमि को एक सरकारी विभाग को करोड़ों रुपए में बेचा गया है। 

विधायक ने इस मामले में सीधेतौर पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा था। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जनता से किए गए चुनावी वायदे पूरे न करने और विकास कार्यों को ठप्प करने के आरोप भी लगाए थे। इस धरना-प्रदर्शन में भोरंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी समेत भाजपा के जिला और हमीरपुर मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस बयानबाजी को लेकर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई और एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा ने सदर थाना में विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। हमीरपुर पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर नियमानुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। मंच से दिए गए बयानों और लगाए गए आरोपों से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस एफआईआर के बाद हमीरपुर जिले का सियासी पारा पूरी तरह से चढ़ गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!