Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: AIIMS बिलासपुर के आसपास ढाबों का औचक निरीक्षण, मनमाने दाम वसूलने पर विभाग की कार्रवाई

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 24 सितंबर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर परिसर के आसपास संचालित होटल और ढाबों में खाने के मनमाने दाम वसूलने की शिकायतों पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। 

जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिलासपुर शीतल शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं, कल्याणकारी संस्थाओं, दैनिक समाचार पत्रों तथा अन्य माध्यमों से इस संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर विभाग द्वारा समय-समय पर होटल और ढाबों के औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 22 अगस्त 2026 और 23 सितंबर 2026 को विभागीय टीम द्वारा एम्स बिलासपुर के आसपास संचालित होटल और ढाबों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा परोसे जाने वाले खाने की मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी।

जिला नियंत्रक ने कहा कि विभाग द्वारा भविष्य में भी खुले बाजार के साथ-साथ होटल और ढाबों के निरंतर औचक निरीक्षण किए जाएंगे। उन्होंने जिला बिलासपुर तथा एम्स बिलासपुर के आसपास संचालित सभी होटल और ढाबा संचालकों से अपने व्यापारिक परिसरों में जिला दण्डाधिकारी, बिलासपुर द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार मूल्य सूची प्रमुखता से प्रदर्शित करने और उपभोक्ताओं से उसी के अनुरूप राशि लेने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलता हुआ पाया गया, मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करता है अथवा विभागीय आदेशों की अवहेलना करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी होटल और ढाबा संचालकों से उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!