Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
नई दिल्ली, 24 सितम्बर। देशभर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के मद्देनजर बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। 27 सितंबर 2026, रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को सप्ताहांत अवकाश भी है। ऐसे में बैंकिंग सेवाएं लगातार कई दिनों तक प्रभावित न हों, इसके लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर को पूरी तरह संचालित रखने की मंजूरी दी है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि बैंक ग्राहकों की सुविधा और कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से बैंक यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील भी की गई है, साथ ही आवश्यक बैंकिंग सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने के लिए कदम उठाए गए हैं।

PIB के अनुसार, यह निर्णय ग्राहकों को लगातार छुट्टियों और संभावित बैंक हड़ताल के कारण होने वाली परेशानी से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!