Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: रूट पर जाने से पहले ही फेल हुई HRTC बस, धक्का लगाने पर भी नहीं हुई स्टार्ट

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 09 सितंबर। बिलासपुर डिपो की बसों की कार्यप्रणाली और रखरखाव को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला बिलासपुर बस अड्डे का है, जहां समैला रूट पर जाने वाली HRTC बस रूट पर निकलने से पहले बस अड्डे में ही स्टार्ट नहीं हो पाई।

जानकारी के अनुसार बस रोजाना की तरह बिलासपुर से समैला के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन बस अड्डे में ही बस ने स्टार्ट होने से जवाब दे दिया। बस को स्टार्ट करने के लिए कर्मचारियों ने काफी प्रयास किया और यहां तक कि बस को धक्का भी लगाया गया, लेकिन इसके बावजूद बस स्टार्ट नहीं हो सकी।

इस घटना ने बिलासपुर डिपो की बसों के रखरखाव और रूट पर भेजने से पहले उनकी तकनीकी जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि यदि बसें बस अड्डे से रवाना होने से पहले ही स्टार्ट नहीं हो पा रही हैं, तो उन्हें यात्रियों की सुरक्षा और समयबद्ध परिवहन के लिए रूट पर कैसे भेजा जा रहा है?

यात्रियों का कहना है कि बसों को रूट पर भेजने से पहले उनकी उचित तकनीकी जांच और रखरखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि रास्ते में बस खराब होने जैसी स्थिति से यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े।

यह घटना HRTC बिलासपुर डिपो की कार्यप्रणाली और बसों के रखरखाव की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।अब देखना होगा कि डिपो प्रबंधन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!