Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

व्यक्ति हत्या मामले में पुलिस रिमांड पर युवक युवती, हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 19 अगस्त। विश्वकर्मा चौक के पास बीते दिन हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक और युवती को बुधवार को मैडीकल करवाने के बाद न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

पुलिस अब रिमांड के दौरान हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने का प्रयास करेगी। बता दें कि मंगलवार सुबह दो बजे विश्वकर्मा चौक पर एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था।

उसकी गर्दन से तेज रक्तस्राव हो रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और दिनभर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस ने शाम के समय मुहम्मद आमिर और रेखा नामक युवक-युवती को हिरासत में लिया था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!