न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 20 अगस्त। पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत जोल पलाखी गांव में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार रोहित शर्मा पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव जोल पलाखी, डाकघर कुठेड़ा, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांव के ही विजय कुमार पुत्र ज्ञान ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान रोहित शर्मा के सिर पर चोट लगी, जिसके चलते सिर पर टांके लगाने पड़े।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर विजय कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 126(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
