न्यूज अपडेट्स
शिमला, 21 अगस्त। TGT Arts के चयनित अभ्यर्थियों ने आज शिमला में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर नियुक्ति (Joining) की मांग रखी। अभ्यर्थियों ने CM सुक्खू को अवगत करवाया कि अंतिम परिणाम जारी हुए दो महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए हैं।
CM सुक्खू ने अभ्यर्थियों की बात गंभीरता से सुनी और आश्वस्त किया कि TGT Arts की पूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा मानसून सत्र के तुरंत बाद नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
इस प्रतिनिधिमंडल में आशीष, बलविंदर, गौरव, बंटी, ललित और हिमेंद्र प्रमुख रूप से शामिल रहे, जिन्होंने 414 चयनित अभ्यर्थियों की ओर से नियुक्ति का मुद्दा CM सुक्खू के समक्ष प्रमुखता से रखा।
अब 414 चयनित TGT Arts अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि CM सुक्खू के आश्वासन के अनुसार मानसून सत्र के तुरंत बाद नियुक्ति आदेश जारी होंगे और लंबे समय से चल रहा इंतजार समाप्त होगा।
