Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC की खस्ताहाल व्यवस्था! बंदला रूट पर फिर खराब हुई निगम की बस

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 21 अगस्त। बिलासपुर से बंदला रूट पर HRTC बसों के लगातार ब्रेकडाउन होने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आए दिन बसों के खराब होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर से वाया बंदला-ब्रह्मपुखर रूट पर चलने वाली HP 69-1464 बस खराब हो गई। बताया जा रहा है कि बस ब्रह्मपुखर से बिलासपुर वाया बंदला आ रही थी, लेकिन परनाली के पास अचानक खराब हो गई, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार सरकाघाट से हरिद्वार जाने वाली बस को कई बार बिलासपुर पहुंचने के बाद सीधे बंदला रूट पर भेज दिया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या संवेदनशील पहाड़ी रूट पर भेजने से पहले बस की पूरी तरह तकनीकी जांच की जा रही है?

नियम के अनुसार रूट पर भेजे जाने से पहले बसों को वर्कशॉप में चेक किया जाना चाहिए, ताकि बीच रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी न हो। लेकिन बंदला रूट पर लगातार सामने आ रहे ब्रेकडाउन के मामलों से यह व्यवस्था सवालों के घेरे में है।

यात्रियों ने HRTC बिलासपुर प्रबंधन से मांग की है कि बंदला जैसे महत्वपूर्ण रूट पर फिट और तकनीकी रूप से पूरी तरह जांची गई बसें ही भेजी जाएं, ताकि यात्रियों को आए दिन होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित हो।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!