Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: टेलीविजन के स्पीकर में छिपाया था 10.96 ग्राम चिट्टा, आरोपी गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 06 अगस्त। पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए इंदौरा उपमंडल के चक्क नांगलियां गांव में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मकान में रेड कर 10.96 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि चक्क नांगलियां निवासी तपेश्वर सिंह उर्फ सोनू नशीले पदार्थों की तस्करी करता है और उसने घर में नशे की खेप छिपा रखी है। इस पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार आरोपी के आवास पर दबिश दी। जब पुलिस ने घर की बारीकी से तलाशी ली तो तस्कर की चालाकी सामने आ गई। आरोपी ने कमरे में रखे टैलीविजन के स्पीकर के अंदर बेहद शातिर तरीके से 10.96 ग्राम चिट्टा छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।

नशीला पदार्थ मिलते ही पुलिस ने आरोपी तपेश्वर सिंह को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 61 एवं 85 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस अब आरोपी से रिमांड के दौरान गहन पूछताछ करेगी। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से खरीद कर लाया था और इस अवैध सप्लाई चेन में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि समाज में जहर घोलने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!