Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिम बस प्लस कार्ड" पर सियासत गरम: सुक्खू सरकार ने जनता से छीना सस्ता सफर, भाजपा की योजनाओं पर चलाई कैंची: बिक्रम ठाकुर

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
धर्मशाला, 07 अगस्त। पूर्व परिवहन एवं उद्योग मंत्री तथा जसवां-प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने एचआरटीसी के ग्रीन, स्मार्ट और सम्मान कार्ड बंद कर 'हिम बस प्लस कार्ड' लागू करने के फैसले पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर प्रदेश की जनता से सस्ता सफर छीन लिया है और भाजपा सरकार की जनहितैषी परिवहन योजनाओं पर कैंची चला दी है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने एचआरटीसी को जनसेवा का मजबूत माध्यम बनाते हुए ग्रीन, स्मार्ट और सम्मान कार्ड जैसी योजनाएं शुरू की थीं, जिनसे नियमित यात्रियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक राहत मिलती थी। लेकिन कांग्रेस सरकार ने इन योजनाओं को समाप्त कर आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले जनता से पुराने कार्ड बनवाने के नाम पर शुल्क लिया गया और अब उनकी वैधता समाप्त होने पर 365 रुपये वार्षिक शुल्क देकर नया 'हिम बस प्लस कार्ड' बनवाने की शर्त रख दी गई है। उनके अनुसार यह व्यवस्था परिवर्तन नहीं बल्कि "कार्ड परिवर्तन के नाम पर जनता की जेब पर डाका" है।

भाजपा विधायक ने दावा किया कि पहले 100 रुपये में बनने वाले कार्ड की जगह अब 365 रुपये वार्षिक शुल्क लिया जा रहा है। साथ ही कई श्रेणियों में यात्रियों को मिलने वाली 25 प्रतिशत तक की किराया छूट घटाकर केवल 5 प्रतिशत कर दी गई है, जिससे रोजाना बसों में सफर करने वाले हजारों यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती कर रही है। पहले मुफ्त बिजली, फिर पानी और अन्य सेवाओं के बाद अब सार्वजनिक परिवहन भी महंगा कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वित्तीय कुप्रबंधन छिपाने के लिए जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है।

बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की कि ग्रीन, स्मार्ट और सम्मान कार्ड जैसी पूर्व की रियायती योजनाओं को तत्काल बहाल किया जाए, सदस्यता शुल्क वापस लिया जाए और यात्रियों को पहले की तरह किराये में रियायत दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों का लोकतांत्रिक जवाब समय आने पर देगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!