Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: बंदला के लिए पहली बार दौड़ेगी HRTC इलेक्ट्रिक बस, मंत्री राजेश धर्माणी ने दिए संचालन के निर्देश

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 7 अगस्त। बिलासपुर से बंदला के लिए जल्द ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने जा रही है। इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बंदला रूट पर भी इलेक्ट्रिक बस संचालन के निर्देश दिए हैं।

यह पहली बार होगा जब बंदला के लिए आधिकारिक तौर पर HRTC की इलेक्ट्रिक बस का संचालन किया जाएगा। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और प्रदूषण रहित यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बंदला एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है।

पूर्व युवा कांग्रेस सचिव बिलासपुर व पूर्व BDC प्रत्याशी अनिल कश्यप ने बताया कि उन्होंने बंदला के लिए HRTC इलेक्ट्रिक बस संचालन का प्रस्ताव मंत्री राजेश धर्माणी जी और संबंधित विभाग को भेजा था। उन्होंने कहा कि मंत्री राजेश धर्माणी जी ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए इलेक्ट्रिक बस संचालन के निर्देश जारी किए हैं।

अनिल कश्यप ने इस निर्णय के लिए प्रदेश सरकार और मंत्री राजेश धर्माणी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुरक्षित, शांत और पर्यावरण अनुकूल यात्रा का अनुभव मिलेगा तथा स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी इसका सीधा लाभ होगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!