Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: मणिमहेश यात्रा के दौरान युवक की मौत, पांच साथियों के साथ यात्रा के लिए निकला था कमल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 18 अगस्त। बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र के बड़गांव निवासी 24 वर्षीय श्रद्धालु कमल कुमार की मणिमहेश यात्रा के दौरान सुंदरसी में मौत हो गई। कमल शनिवार को पांच अन्य साथियों के साथ हड़सर से मणिमहेश यात्रा के लिए निकला था।

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु शनिवार शाम धनछोड़ में रुके थे। रविवार सुबह मणिमहेश के लिए रवाना होने के दौरान शिव घटाट के पास कमल की तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उसे वापस धनछोड़ जाकर आराम करने की सलाह दी, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर यात्रा पर आगे बढ़ गया।

सुंदरसी पहुंचने पर कमल एक अस्थायी दुकान पर रुका और वहीं लेट गया, जबकि उसके साथी दर्शन के लिए आगे चले गए। शाम को दुकानदार ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दर्शन के बाद साथी धनछोड़ लौटे, जहां कमल नहीं मिला। इसके बाद वे हड़सर पहुंचे और रात वहीं रुके।

परिजनों को घटना की जानकारी मंगलवार को मिली, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। परिजन शव लेने के लिए चंबा रवाना हो गए हैं।

कमल के मामा विक्की के अनुसार, कमल की दोनों किडनियां फेल थीं, इसके बावजूद वह भोलेनाथ के दर्शन की आस्था लेकर मणिमहेश यात्रा पर निकला था। परिवार के अनुसार कमल का छोटा भाई भी हाल ही में अग्निवीर में भर्ती हुआ है।

कमल के ताया के बेटे अमित चंदेल ने सोमवार को पुलिस को घटना की सूचना दी। एसपी चंबा अभिषेक सकलानी ने भी सुंदरसी में एक श्रद्धालु की मौत की सूचना मिलने की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!