Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: किराए के मकान पर पुलिस की रेड, चिट्टा और ₹20 हजार नकदी बरामद; चार गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 07 जुलाई। मनाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झाड़ग, अलेऊ स्थित एक किराये के मकान में दबिश देकर 26.200 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और ₹20,000 की नकदी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ सूमा (35) निवासी फतेहपुर राजपूत, अमृतसर, गहनेशाह उर्फ अंश (22) निवासी मझीठा, अमृतसर, उसकी 20 वर्षीय पत्नी तथा उसकी मुंहबोली माता लवीश महाजन की पत्नी (35) निवासी अमृतसर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना मनाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि बरामद चिट्टे के स्रोत, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

जिला पुलिस कुल्लू ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें और मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!