Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 734 पुलिस कांस्टेबल भर्ती को आवेदन शुरू, 18 से 27 वर्ष तक के युवाओं को मौका, 12वीं पास कर सकेंगे अप्लाई

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 11 जुलाई। खाकी वर्दी पहनकर पुलिस सेवा में जाने का सपना देख रहे हिमाचल के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 491 पद पुरुषों और 243 पद महिलाओं के लिए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई से 6 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-3 वेतनमान के तहत 20,200 रुपए से 64,000 रुपए तक वेतन मिलेगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद आवेदन लिंक स्वत: बंद हो जाएगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

सामान्य नियम के अनुसार यह शिक्षा हिमाचल प्रदेश के मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान से होनी चाहिए। बोनाफाइड हिमाचली अभ्यर्थियों को इस शर्त में छूट दी गई है। आयु सीमा पहली जनवरी, 2026 के आधार पर तय की जाएगी। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आयु 18 से 25 वर्ष, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है। गौर हो कि प्रदेश के हजारों युवा लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में युवाओं को समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने और भर्ती से जुड़े सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

शारीरिक मापदंड भी भर्ती का अहम हिस्सा हैं। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग में न्यूनतम लंबाई 5 फुट 6 इंच तथा एससी-एसटी वर्ग में 5 फुट चार इंच निर्धारित है। सामान्य व ओबीसी वर्ग के पुरुषों के लिए सीना 31म32 इंच तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 29म30 इंच होना चाहिए। महिला अभ्यर्थियों में सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई पांच फुट दो इंच, जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए पंाच फुट निर्धारित की गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!