न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 13 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। सदर थाना क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने एक ट्रक की तलाशी ली, जिसमें से 3.03 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।
मामले में पुलिस ने ट्रक चालक सुभाष कुमार निवासी बिनौला, जिला बिलासपुर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। साथ ही चिट्टे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क (बैकवर्ड लिंकेज) और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
