Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी पिकअप गाड़ी, मां बेटे समेत 6 की मौत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 27 जून। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले स्थित रामपुर उपमंडल से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। उपतहसील तकलेच के उरमण नामक स्थान पर एक बोलेरो पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे के दौरान गाड़ी में मां-बेटे सहित 6 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है। उपमंडलाधिकारी रामपुर ने इस दुर्घटना और 6 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयंकर था कि वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गहरी खाई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर हादसे में मारे गए लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल लिया है।

इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग शिमला के रामपुर और कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र के रहने वाले थे। मृतकों की शिनाख्त आशा कुमारी पत्नी सत्य प्रकाश और उनका बेटा युगल निवासी गांव कुवानु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी (जिला कुल्लू), अभिषेक सानी (23) पुत्र नरसिंह सानी निवासी गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर (जिला शिमला), लायक राम (56) पुत्र मागु राम निवासी गांव पाठ, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर (जिला शिमला), अशोक जैन (32) पुत्र ध्यान जैन निवासी गांव छलटा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर (जिला शिमला) और नितिन (23) पुत्र मैन सिंह जैन निवासी गांव छलटा, तहसील रामपुर (जिला शिमला) के रूप में की गई है। 

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है और आगामी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस का मानना है कि यह हादसा वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुआ है। हालांकि, गाड़ी अनियंत्रित कैसे हुई और दुर्घटना का असल कारण क्या था, इसे लेकर पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!