Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल में मानसून की दस्तक, अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 30 जून। हिमाचल में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून अपनी सामान्य तिथि (25 जून) से लगभग 5 दिन की देरी से पहुंचा है। 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा मंडी क्षेत्र तक पहुंच गई है और इसके तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। वर्तमान में इसने पूरी तरह से जिला किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, शिमला और मंडी के अधिकांश हिस्से और कांगड़ा व सिरमौर का कुछ भाग कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

2 से 4 जुलाई तक ऑरैंज अलर्ट जारी करते हुए कई क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसके अलावा 5 और 6 जुलाई के लिए भी यैलो अलर्ट रहेगा। मंगलवार को मंडी में 2.4 मिलीमीटर वर्षा हुई और मैदानी जिला ऊना में सर्वाधिक गर्मी का असर दिखा, जहां अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

पिछले 24 घंटों में गोहर में सबसे अधिक 55 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मंडी में 45.6, बरठीं में 42.6, रायपुर मैदान में 41, सुंदरनगर में 31.4 और कांगड़ा में 30.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!