Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मोहाली बस अड्डे पर अंधेरे का साया, यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़, VIDEO VIRAL

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला/मोहाली, 10 जून। हिमाचल की बसें जो चंडीगढ़ पंजाब और दिल्ली को ओर जाती है उसमें मोहाली के एक स्टॉपेज पर महत्पूर्ण बदलाव किया गया है। जिसमें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद मैक्स हॉस्पिटल फेज 6 के पास HRTC बसों को नहीं रोकने के आदेश जारी किए है। 

आपको बता दें HRTC ने माननीय अदालत के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए बसों को फेज 6 पर नहीं रोकने के आदेश जारी कर दिए है। लेकिन क्या बस अड्डे पर रात्रि के समय क्या व्यवस्थाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध है यह निगम के अधिकारियों ने देखा?

इसी बीच एक वीडियो वायरल हो जहां पर रात्रि के समय मोहाली 6 फेज के बस अड्डे में रात्रि के समय लाइटें पूरी तरह बंद रहती है। आपको बता दें रात्रि करीब 3 बजे मोहाली बस अड्डे पर यात्रियों को उतारा लेकिन वहां पर चारों तरफ अंधेरा छाया हुआ था यदि HRTC बस से उतरने के बाद इस अव्यवस्था के कारण मोहाली बस अड्डे पर यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना घट जाती है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा ? 

क्या HRTC के अधिकारी जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है उसे भी चेक करते है या हवा हवाई में कार्य किया जाता है। यदि माननीय अदालत ने फेज 6 मोहाली में बस अड्डे पर यात्रियों को उतारने के आदेश जारी किए थे तो पंजाब सरकार से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाएं सुनिश्चित करवाने के लिए प्रयास किए गए? यह यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला है और इस पर HRTC को पंजाब सरकार के परिवहन विभाग से बातचीत करनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!