Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: पुश्तैनी मकान में नशे का धंधा, सिरिंज तराजू, जले नोट बरामद, दो गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 10 जून। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का जीरो टॉलरस अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.89 ग्राम चिट्टे (Heroin) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पहले मामले में पुलिस थाना सदर की टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कंदरौर क्षेत्र में एक सटीक कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने सुरजीत कुमार उर्फ कालू के पुश्तैनी मकान और गौशाला में अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके कमरे से 1.69 ग्राम चिट्टा (Heroin) बरामद हुआ। पुलिस उस समय हैरान रह गई जब मौके से नशे की खेप के अलावा 3 सिरिंज, 2 इलैक्ट्रॉनिक तराजू, जले हुए नोट और 49 इस्तेमाल किए हुए फॉयल पेपर भी बरामद हुए। इससे साफ जाहिर होता है कि आरोपी बड़े स्तर पर नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ था।

वहीं, दूसरी सफलता जिला पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम को मिली। टीम ने मंडी-भराड़ी के समीप फोरलेन पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां से गुजरा, जो पुलिस को देखकर बुरी तरह घबरा गया। बचने की हड़बड़ाहट में उसने अपनी जेब से एक पुड़िया निकालकर सड़क किनारे फैंकने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। जब फैंकी गई वस्तु की तलाशी ली गई, तो उसमें से 4.20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने इन दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इन आरोपियों के मोबाइल और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह चिट्टा (Heroin) कहां से लाते थे और आगे किन लोगों को बेचते थे। एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ यह धरपकड़ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!