Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: वीकेंड पर मनाली हाईवे पर ट्रैफिक जाम, 20 KM लगा लंबा जाम, SP ने संभाला मोर्चा

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 14 जून। नैशनल हाईवे मंडी-मनाली पर पंडोह के आसपास लगभग 10 किलोमीटर एक तरफ और 10 किलोमीटर दूसरी तरफ भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। लगातार 2 दिनों की छुट्टी के चलते मनाली और कुल्लू की ओर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ौतरी हुई है, जिस कारण हाईवे पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। 

स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने स्वयं दोपहर के समय मोर्चा संभाला और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पर्यटन सीजन अपने चरम पर है तथा बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली की ओर जा रहे हैं। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

एसपी ने कहा कि कई स्थानों पर सड़क संकरी होने के साथ-साथ कुछ वाहन चालक ओवरटेक करने का प्रयास करते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। उन्होंने सभी वाहन चालकों और पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा ओवरटेक न करने की अपील की, ताकि सभी लोग सुरक्षित और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। प्रात: 9 से 11 बजे तक करीब 2 घंटे तक कई स्थानों पर वाहनों के पहिए लगभग थमे रहे। 

हालांकि पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार यातायात को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए और धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही को नियमित किया। जो सफर सामान्य दिनों में लगभग आधे घंटे में पूरा हो जाता है, उसे तय करने में लोगों को 3-4 घंटे तक का समय लग रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!