Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: रेव पार्टियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर SP और SDM के ट्रांसफर के आदेश

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 25 जून। प्रदेश हाईकोर्ट ने कुल्लू जिले के कसोल में जंगलों में आयोजित रेव पार्टियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर एसपी कुल्लू सहित संबंधित एसडीएम का तबादला करने के आदेश जारी किए हैं। 

कोर्ट ने आयोजन पर संज्ञान लेते हुए कुल्लू के जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सचिव को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बीसी नेगी की खंडपीठ ने पार्टियों का आयोजन करने वाले संयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए।

कोर्ट ने कहा कि जंगलों में कोई भी इस तरह की पार्टी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे कानून व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने डीएलएसए कुल्लू के सचिव को आदेश दिए थे कि वह स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मदद से तुरंत उस जगह का दौरा करें और 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपें। 

कोर्ट ने कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक को भी निर्देश दिया था कि वे अपने निजी हलफनामे दाखिल करें और इस संबंध में छपी खबर पर अपना स्पष्टीकरण दें। मामले पर सुनवाई 6 अगस्त को निर्धारित की गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!