Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: शादी के नाम पर युवक से ठगी, जाली दस्तावेजों के सहारे रचाई शादी फिर हुई फरार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 07 जून। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक युवक से शादी के नाम पर ठगी हुई है। यह मामला बड़सर उपमंडल के तहत गलोड़ क्षेत्र से सामने आया है। वहीं, जाली दस्तावेजों के सहारे शादी रचाकर फरार हुई फर्जी दुल्हन को पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपी महिला को दबोचा, बल्कि इस धोखाधड़ी की साजिश में शामिल मुख्य बिचौलिया महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित युवक मनीष कुमार ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2026 में अमृतसर (पंजाब) में तय हुई थी। विवाह संपन्न होने के कुछ समय बाद मनीष को अपनी पत्नी के पहचान पत्रों और अन्य दस्तावेजों पर संदेह हुआ। जब युवक ने इन कागजातों की अपने स्तर पर पड़ताल करवाई, तो वे पूरी तरह फर्जी और जाली पाए गए। इस धोखाधड़ी का विरोध करने पर आरोपी महिला और उसके साथियों ने मनीष व उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया।

पीड़ित मनीष कुमार के मुताबिक, इस शादी को करवाने और अन्य रस्मों के नाम पर उसके करीब 7 लाख रुपये खर्च करवाए गए थे। शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला चार दिन पहले ससुराल पक्ष को जम्मू जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह जम्मू जाने के बजाय पंजाब के बटाला पहुंच गई और अपना मोबाइल फोन भी पूरी तरह बंद कर लिया। इसके बाद पीड़ित ने बड़सर थाने में न्याय और पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हमीरपुर पुलिस ने तुरंत तफ्तीश शुरू की। शुरुआती दौर में महिला का फोन बंद होने के कारण उसकी सही लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद बड़सर पुलिस ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत जाल बिछाया और आरोपी महिला को बड़सर आने पर विवश कर दिया। जैसे ही महिला बड़सर पहुंची, पुलिस की टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!