Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पिकअप से पकड़ी 207 पेटी अवैध शराब, बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 26 जून। अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सदर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक पिकअप से 207 पेटी अवैध शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सदर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप में अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना पर टीम ने तुरंत नाकेबंदी की और वाहन संख्या HP23-E3587 पिकअप को रोका। 

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए। पिकअप में बीयर की 200 पेटी (1560 लीटर) और अंग्रेजी शराब की 7 पेटी (63 लीटर) भरी हुई थीं। पुलिस ने तुरंत शराब को कब्जे में लेकर वाहन चालक को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र सुरेश कुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी गांव सुमाड़ी, डाकघर लैहरी सरेल, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में अभियोग संख्या 157/2026, धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और बिलासपुर में किसे सप्लाई की जानी थी। आशंका है कि इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ हो सकता है। 

बिलासपुर पुलिस ने दोहराया कि नशे और अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना 112 या नजदीकी थाना में दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!