न्यूज अपडेट्स
शिमला, 01 मई। HRTC के अधिकृत ढाबे अक्सर चर्चा में रहते है और निगम प्रबंधन के द्वारा इन ढाबों के खिलाफ यात्रियों के द्वारा दी गई शिकायतों पर न के बराबर कार्रवाई करता है। जिसके कारण अक्सर ऐसी अव्यवस्थाएं देखने को मिलती है।
ऐसा ही मामला पंजाब राज्य में HRTC के द्वारा अधिकृत ढाबे पर सामने आया है जहां पर HRTC के द्वारा दी गई रेट लिस्ट नहीं लगी थी और यात्री के पूछने पर ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों ने तैश में आकर कहा जहां शिकायत करनी है कर लो यहां पर 170 रुपए की ही थाली मिलेगी। जबकि HRTC के द्वारा तय किया गया थाली का रेट 120 रुपए है।
आपको बता दें यह मामला पंजाब के बूंगासाहिब में हिमालयन ढाबा है जहां पर अपने रूट पर जा रही ज्यूरी से पालमपुर HRTC बस अक्सर खड़ी होती है। बस में सवार यात्री ने बताया कि ढाबे को HRTC के द्वारा अधिकृत किया गया है और वहां पर HRTC के द्वारा तय किया गया थाली की रेट लिस्ट ही गायब है। ढाबे के कर्मचारियों से पूछने पर बदतमीजी की जाती है और बोला जाता है जहां पर शिकायत करनी है कर लो।
उन्होंने कहां CM हेल्पलाइन मात्र हेल्पलाइन है इसपर किसी समस्या का समाधान नहीं मिलता है और शिकायत को बंद कर दिया जाता है यह लोगों को एक गुमराह करने का तंत्र है।
गौरतलब हो HRTC ने ढाबों के लिए पॉलिसी बनाई है यदि शिकायत प्राप्त होती है तो उसपर तुरंत कार्रवाई प्रबंधन के द्वारा की जाएगी लेकिन अब तक ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है जोकि एक गंभीर मामला है।
