Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: चीड़ का पेड़ गिरने से खाई में गिरी बोलेरो, चार महिलाओं की मौत, तीन घायल

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, (आनी) 2 मई। आनी उपमंडल के अंतर्गत शमशर–गुगरा सड़क मार्ग पर शनिवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। भारी आंधी-तूफान के चलते एक विशालकाय चीड़ का पेड़ अचानक चलती बोलेरो गाड़ी पर गिर गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया।

प्राप्त सूचना के अनुसार हादसे के समय वाहन में चालक सहित कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 6 स्कूल अध्यापिकाएं शामिल थीं। इस भीषण दुर्घटना में चार महिलाओं की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई, जबकि चालक और दो अन्य अध्यापिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

उपमंडलाधिकारी आनी, लक्ष्मण सिंह कनेट ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 25,000 रुपये प्रति व्यक्ति की अंतरिम राहत राशि प्रदान की गई है, जबकि घायलों को 5,000-5,000 रुपये की फौरी सहायता मौके पर ही दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!