Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल में चिट्टे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 5 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 03 मई। ऊना जिले के संतोषगढ़-नंगड़ा सड़क पर शनिवार देर शाम एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम ने 3 युवकों को 1 किलो 5 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। 

आरोपियों की पहचान सर्वजीत सिंह (28) पुत्र संतोख सिंह निवासी अप्पर देहलां, गुरमुख सिंह (40) पुत्र नारायण दास निवासी बरनोह और राहुल शर्मा (33) पुत्र सुभाष चंद शर्मा निवासी रायपुर सहोड़ा के तौर पर हुई है।

रेनू कुमारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की एंटी चिट्टा टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार शाम के समय संतोषगढ़-नंगड़ा सड़क पर नाका लगा रखा था, तभी टाहलीवाल की तरफ से आ रही गाड़ी (नंबर एचपी 20जे-6570) को शक के आधार रोका गया और गाड़ी की तलाशी लेने पर उपरोक्त युवकों के पास नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ। 

चिट्टे के 15 पैकेट बरामद हुए, जिनको तोलने पर कुल चिट्टा 1 किलो 5 ग्राम बरामद हुआ। टीम ने तुरंत आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस द्वारा मुकद्दमा दर्ज करते हुए आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!