Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: चलते चलते बस का टायर हुआ अलग, चालक की सूझबूझ से बची 12 यात्रियों की जान

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 10 मई। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। घटना बीती रात कांगड़ा के समेला के पास हुई। यहां चंडीगढ़ से धर्मशाला आ रही पंजाब रोडवेज की एक बस का पिछला टायर अचानक निकल गया। गनीमत यह रही कि बस चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई, जिससे बस गहरी खाई में गिरने से बच गई और बस में सवार सभी 12 सवारियों की जान बच गई। 

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज के नंगल डिपो की बस रात करीब 10 बजे समेला रेलवे क्रॉसिंग पुल के नीचे से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक बस का पिछला टायर हब के साथ ही खुल कर बाहर निकल गया। खतरे का अहसास होते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगा दी। इससे बस सड़क के बीचोंबीच रुक गई और गहरी खाई में लुढ़कने से बच गई।

सड़क के बीचोंबीच बस रुकने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब 2 किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात के समय पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस को धक्का लगाकर सड़क के एक किनारे किया और यातायात बहाल करवाया।

अगली सुबह बस के ड्राइवर और कंडक्टर स्वयं सड़क पर जाम खुलवाते हुए नजर आए। इसके बाद कंडक्टर ने एनएचएआई (नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से मदद मांगी। सूचना मिलने पर एनएचएआई द्वारा एक हाईड्रा मशीन मौके पर भेजी गई, जिसकी मदद से खराब बस को सड़क से हटाकर रास्ता साफ किया गया। गनीमत यह रही कि इस पूरी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बस की खस्ताहाल स्थिति ने सरकारी परिवहन की पोल जरूर खोल दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!